सच की आंखें छिन्दवाड़ा/27 जून 2026/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन तथा सचिव/न्यायाधीश श्री राकेश सिंह के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुक्लूढाना, जिला छिंदवाड़ा में नालसा (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेवीगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) स्कीम 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं नशा तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर आज विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव/न्यायाधीश श्री राकेश सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के प्रकार, मादक पदार्थों से संबंधित कानून तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। इसी विषय पर कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा की गई तथा छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार का नशा न करने और नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागड़े, सामाजिक कार्यकर्ता श्री श्यामलराव तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ