मिडास एडु सिटी एवं मिडास कॉन्सेप्ट स्कूल के नए परिसर का भव्य शुभारंभ



मिडास एडु सिटी एवं मिडास कॉन्सेप्ट स्कूल के नए परिसर का भव्य शुभारंभ
सौंसर। शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और आधुनिक सुविधाओं के साथ मिडास एडु सिटी एवं मिडास कॉन्सेप्ट स्कूल के नए एवं अत्याधुनिक परिसर का भव्य उद्घाटन 23 जून को सौंसर में संपन्न हुआ। समारोह में हजारों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक एयर शो से हुई। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, लेकिन बारिश भी उत्साह को कम नहीं कर सकी। बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों ने बारिश के बीच पूरे उत्साह के साथ उद्घाटन समारोह का आनंद लिया। यह अनूठा आयोजन शहरभर में चर्चा का विषय बना रहा।

मिडास कॉन्सेप्ट स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ प्रदान की जाएगी। विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उनकी प्रतिभा, रुचि एवं कौशल के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विद्यालय में एआई रोबोटिक्स लैब, ओपन एयर थिएटर, व्यक्तित्व विकास, स्किल आधारित शिक्षा, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाली आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही विद्यार्थियों के स्टेज फियर को दूर कर उनमें आत्मविश्वास विकसित करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
मिडास एडु सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे Explore, Express और Excel की भावना के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। संस्था का मानना है कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सफल व्यक्तित्व और बेहतर जीवन निर्माण की मजबूत नींव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ