स्कूल चले हम अभियान में घर घर दस्तक दे रहें शिक्षक

 
सच की आंखें कन्हरगाँव- जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षकों द्वारा स्कूल चले हम अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत घर-घर दस्तक देकर के अप्रवेशी बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं। वहीं शाला त्यागी बच्चों को स्कूल में लाने हेतु सतत प्रयास कर रहे हैं। जानकारी देते हुए जनशिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में 3.0 एजुकेशन पोर्टल के अनुसार बच्चों की सूची प्राप्त होती है जिसके अनुसार बच्चों को तत्काल मैप करने होता है साथ ही ड्रॉप बॉक्स में बच्चों की सूची प्राप्त होती है जिनको लेकर के जन शिक्षा केंद्र के सभी शिक्षक घर-घर जा रहे हैं अप्रवेशी बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं,वहीं शाला त्यागी बच्चो को शाला एवं शिक्षा से जोड़ने हेतु सतत प्रयास कर रहे हैं।इस दौरान नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत 15 से अधिक उम्र के निरीक्षर व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है जिनको साक्षरता अभियान के अंतर्गत अक्षर साथियों के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव में जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा,जन शिक्षा केंद्र प्रभारी धनराज चौहान,शिक्षक प्रकाश चरपे,मोहन मालवीय, किरण शर्मा, केकई साहू निरुपमा माथनकर सहित सभी शिक्षक ने सक्रिय भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ