बच्चा प्रवेश से बंचित ना रहें- डी.पी. सी. इड़पाची शिक्षा डी.पी.सी. इड़पाची पहुंचे परासिया, योजना की समीक्षा करी कुकिंग काम्पीटिशन में शाला के रसोइयाँ दिखायेंगे प्रतिभा-डी.पी.सी. इड़पाची

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें परासिया- जनपद शिक्षा केंद्र परासिया में विकासखंड परासिया के समस्त जन शिक्षक, बीएसी, एम.आर.सी की समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र परासिया में किया गया। बैठक में जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक जे.के.इडपाची,सहायक परियोजना अधिकारी भानु कुमार गुमास्ता,नवभारत साक्षरता अभियान के परियोजना समन्वयक मनोज दुबे,जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के बी.आर.सी.श्याम कुमार गुन्हेरे की उपस्थिति में की गई। बैठक में कक्षा पांचवी आठवीं में आयोजित होने वाली पुनः परीक्षा पर विशेष निर्देश दिए गए।कक्षा पहली में नामांकन की समीक्षा हुई,कक्षा दूसरी से आठवीं में प्रमोशन करने हेतु निर्देश दिए गए, 40 साल से कम उम्र के रसोइयों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत ऑनलाइन पंजीयन करने के निर्देश मिले, एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत सभी बच्चों से शतप्रतिशत पौधारोपण करने हेतु आग्रह किया जायें।विकासखंड के 10 जन शिक्षा केंद्र से 30 रसोईया उत्कृष्ट कुकिंग कंपटीशन में जनपद शिक्षा केंद्र पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। माह के प्रत्येक शनिवार को मेघा अपार आईडी दिवस मनाया जाने एवं अधिक से अधिक बच्चों के आपर आईडी बनाने हेतु बालको से आग्रह करने का निर्देश प्राप्त हुआ.।जिससेकी 30 जून तक सभी बच्चों की अपार आई.डी.का कार्य पूर्ण हो सके। इस पर जानकारी देते हुए जन शिक्षक कन्हरगांव वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक जे.के.इड़पाचे ने एक भी बच्चा प्रवेश से ना चुके का आह्वान करते हुए सभी बच्चों का शाला में प्रवेश करने पर बल दिया। नवभारत साक्षरता अभियान के परियोजना अधिकारी मनोज दुबे द्वारा कक्षा 9वी से 12वीं के बच्चों को अक्षर साथी बनाकर अधिक से अधिक असाक्षरों को साक्षर बनाने हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर जनपद शिक्षा केंद्र के बीएसी सोनिया सराठी,वंदना राय,विनोद सोनी जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा, एजाज खान, दुर्गेश पवार राजेश धुर्वे, शादाब कुरैशी जयकुमार आर्य,मनोज उइके, सुदामा चरपे, प्रीति वाला धुर्वे, वर्षा युवनाती, संजय सिंह, राकेश नाग, फिरोज खान, मयंक भारती सहित बी.आर.सी. अमला उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default