विकासखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन नहीं पहुंचे कई विभाग प्रमुख कुर्सियां रही खाली नहीं आए समस्या के कोई भी आवेदन



 सच की आंखें आठनेर । सरकार की मनसा अनुसार किसी भी व्यक्ति का कोई भी कार्य शिविर के माध्यम से तुरंत कराया जाए और उसे सरकार की योजनाओं का तुरंत लाभ मिले इसी को लेकर सरकार द्वारा तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत के प्रांगण में किया गया है जिसमें शिविर के आज दूसरे दिन शिविर में कई खंड स्तर के अधिकारीगण अनुपस्थित रहे और कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर इस शिविर में नहीं आया और पूरी कुर्सियां खाली रही इस संबंध में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री आस्था जैन ने बताया कि सभी विकासखंड के सभी विभाग प्रमुखों को इस शिविर में आना चाहिए था परंतु 12:00 बजे तक नहीं पहुंचे कुछ विभाग के ही प्रतिनिधि उपस्थित हुए हैं और शेष विभाग से तो आज कोई आया ही नहीं है इनकी सूचना हम उच्च अधिकारियों को दे रहे हैं वहीं इस शिविर में बैतूल से आए नोडल अधिकारी चेतन भावसार जी ने बताया कि आज 12:00 तक शिविर की स्थिति जो भी है उस हिसाब से हम हमारे उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे और शिविर में जो भी आवेदन आएंगे उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा जनपद पंचायत के इस खंड स्तरीय शिविर के नोडल अधिकारी विजय प्रकाश नागले ने बताया कि सभी खंड प्रमुखों को पहले से ही तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर की सूचना दे दी गई थी और उन्हें 16 17 और 18 जून 2026 तीन दिवसीय शिविर में उपस्थित रहने का कहा गया था परंतु आज 5,6 विभाग से प्रतिनिधि आए हैं शेष विभागों से कोई नहीं आने के कारण उनकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैंसदेही को दी जा रही है आज के द्वितीय दिन के शिविर में शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग आजीविका मिशन विभाग फलोद्यान विभाग जनपद स्टाफ के प्रतिनिधि आए इन विभागों के प्रमुख नहीं आए और शेष विभागों से ना प्रतिनिधि आए ना प्रमुख आए इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आठनेर सुश्री आस्था जैन ने बताया कि आज की स्थिति हम उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं जो भी निर्णय करेंगे उस हिसाब से आगे का कार्य किया जाएगा ं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ