सातनेर के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो , ,,श्री चंदेल


 सच की आंखें आठनेर बैतूल जिले के भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री महेश्वर सिंह चंदेल  ने कल कृषि विभाग के अधिकारी सहायक संचालक श्री संतोष  परहाते के साथ  किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सातनेर  व बोरगांव सोसायटी में खाद न मिलने की समस्या आई थी किसान प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश झपाटे ने किसान मोर्चा को अवगत कराया कि सातनेर में खाद न मिलने से किसान परेशान है जिस पर भाजपा किसान मोर्चा ने महत्वपूर्ण बैठक कर खाद उपलब्ध करवाई बोरगांव की सोसाइटी में भी तत्काल खाद उपलब्ध करवाया गया इस प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पर्वतराव धोटे ऋषि लोखंडे गोलू   राजकुमार पवार भोजराज साबले नरेंद्र पाडोले सहित किसानों का प्रतिनिधिमंडल था किसी भी सोसाइटी में खाद की कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी प्राप्त हुई सरवर की वजह से कुछ परेशानियां आती है जिसका निराकरण भी शीघ्र किया बोरगांव जीन सोसाइटी में खाद न मिलने की शिकायत मिली थी उसमें तत्काल खाद वितरण किया गया  एक हेक्टेयर में दो बोरी डीएपी तथा पांच बोरी यूरिया पोटास सरकार  द्वारा गाईड लाईन उपलब्ध है ,जय जवान जय किसान जय विज्ञान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री महेश्वरी सिंह जी चंदेल ने सभी किसान भाइयों से कहा है कि सरकार द्वारा सभी सोसाइटियों में पर्याप्त खाद भेज दिया गया है आप सोसाइटियों से खाद लेंवे और किसी प्रकार की कोई शिकायत आती है तो मुझे दूरभाष पर सूचित करें मैं आपकी समस्या का तुरंत निराकरण करूंगा पूरे जिले भर में किसान मोर्चा के प्रतिनिधि भाजपा के नेता आपकी समस्या तुरंत सुनेंगे और मैं आपको एन केंन प्रकारेन खाद उपलब्ध करवाऊंगा जिससे आप सवहलियत से बोनी कर सकोगे भाजपा की सरकार किसानों की सरकार है हम सब आपके साथ हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ