सच की आंखें आठनेर ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलय डागा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद खादवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज बंजारे, पुसली मंडलम अध्यक्ष धर्मेंद् खाकरे एवं मांडवी मंडलम अध्यक्ष गणेश भरतपुरे द्वारा पंचायत एवं बूथ समिति सदस्यों, किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विशेष रूप से शासन की ऑनलाइन खाद वितरण प्रणाली को लेकर किसानों में भारी असंतोष और आक्रोश देखने को मिला। किसानों ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें खाद प्राप्त करने के लिए लगभग 50 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने मांग की कि पूर्व की भांति सरल एवं स्थानीय स्तर पर खाद वितरण की व्यवस्था पुनः लागू की जाए तथा प्रक्रिया को स्थायी रूप से आसान बनाया जाए। बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शासन की नीतियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए किसानों के समर्थन में आवाज उठाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद खंडवे द्वारा संपूर्ण ब्लॉक के विभिन्न मंडलों में जाकर संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से कृष्णा गीद, डॉ. सुरेश झारबड़े, मनीष माकोड़े, हरीश डांगे नीलकंठ गीद डॉ हरिभाऊ, श्रवण देशमुख, महादेव साहू, कृष्ण देशमुख, नवनीत भास्कर, नारायण डांगे, ओमकार गीद, शक्ति गीद, आनंद वगद्रे, रामदास रावत, नामदेव घोटे, रघु इवने, प्रकाश कनाठे, प्रकाश रावत, विनोद कनाठे, भोजराज पोहेकर, जुगल मायवाड़, भैयालालवासनकर वासु वाग्द्रे, धनराज इवने सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रकार संपूर्ण ब्लॉक में चल रही यह प्रक्रिया किसानों की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
0 टिप्पणियाँ