सच की आंखें आठनेर नगर के वार्ड 14 में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्षद द्वारा सीमेंट रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत वैदिक मंत्र मंत्रोचार के साथ किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्षद के विकासोन्मुखी कार्यों की सराहना की।वार्डवासियों का कहना है कि पार्षद के नेतृत्व में लगातार विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है,जिससे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है।सीमेंट रोड निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी।क्षेत्र के विकास कार्यों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक विकासपुरुष हेमंत खंडेलवाल का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।जिसके परिणामस्वरूप वार्ड में विकास की गति तेज हुई है।वार्ड पार्षद एवं सभापति (राजस्व,सामान्य प्रशासन एवं वित्त विभाग) गायत्री कैलाश आजादवार्ड ने उपस्थित वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड की कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी।विकास कार्य में कोई कमी बाधक नहीं बनेगी।सभी शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।वार्डवासियों का कहना है कि पार्षद के प्रयासों से वार्ड में अधोसंरचना मजबूत हो रही है और वार्डवासियों का विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है।भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला वार्ड की प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है तथा आने वाले समय में वार्ड एक आदर्श वार्ड के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।वार्ड में सी सी रोड कार्य प्रारंभ होने से वार्डवासियों में खुशी और उत्साह का वातावरण है।वार्डवासियों का कहना है कि वर्षों पुरानी उनकी मांग पूरी होने जा रही है। रोड बनने से अब हमें बारिश में होने वाले कीचड़ व अन्य दिक्कतों का सामना अब नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद,अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर सुरेंद सोनी ,कैलाश आजाद,जगदीश रूरपुरे,शिवम् नायक,आशुतोष नायक,राजू राठौर,कैलाश सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ