सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:- पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशन पर वर्तमान समय में किसानों के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस चौरई द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी चौरई को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की गई।प्रस्तुत ज्ञापन में डीजल की आपूर्ति में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। केन एवं कुप्पियों में डीजल देने पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण किसानों को समय पर डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे। उन्होंने इस व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर किसानों को सुगम एवं निर्बाध डीजल उपलब्ध कराने की मांग की। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुशील सक्सेना ने कहा कि क्षेत्र में खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता भी किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद-उर्वरक उपलब्ध न होने से कृषि उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद एवं उर्वरकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसानों की अन्य समस्याओं से भी अनुविभागीय अधिकारी को अवगत कराया तथा किसानों के हित में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो किसानों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संगठन ने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ किसानों की मांगों पर विचार कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील सक्सेना , बिंदुमति रघुवंशी , प्रमेंद्र साहू , रतिराम पटेल , अमित चौरसिया , राम तिवारी , रॉबी ठाकुर, अश्मित चौधरी जी , शिशुपाल पटेल , सचिन वर्मा ,आनंद पटेल, चंद्रजीत सिंह , स्वाति श्रीवास्तव , राजेंद्र माहौरे, ललित ठाकुर , नीरज शर्मा , अमिताभ राउत , नूतन व्हटवार, मनीष शर्मा , राजेश वर्मा , रूपलाल चंद्रवंशी , श्यामत अली मीर , भरत पटेल , गुरु गुंजन राज, सावन पटेल , हरिओम शर्मा , शुभम सनोडिया , ध्रुव सिंह , जयराज बेस , दीपक मालवीय किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
फोटो- 03
------------------------------
सड़क निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
छिन्दवाड़ा:- नगर पालिक निगम क्षेत्र छिन्दवाड़ा के वार्ड क्रमांक 04 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासी कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे। निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर अविलम्ब क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए मांग की है। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुकड़ा जगत मोक्षधाम से टीवी टावर के पीछे तक लोग करीब 22 वर्षों से निवासरत है। इस क्षेत्र में कच्ची सड़क के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है।
प्रस्तुत ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों का सफर सुगम होगा। इसे दृष्टिगत रखते हुए तत्काल सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय वार्डवासी शाहिन खान, बबीता डेहरिया, राधा डेहरिया रोशनी डेहरिया सहित कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से सपना वर्मा, अशफाक खान, शानू कुरैशी, इरफान मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
------------------------------
किसान कांग्रेस की अमरवाड़ा, हर्रई की ब्लॉक कमेटी गठित
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार किसान कांग्रेस की अमरवाड़ा एवं हर्रई ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह की सहमति से ब्लॉक किसान कांग्रेस अमरवाड़ा अध्यक्ष राममिलन वर्मा, हर्रई अध्यक्ष धरमलाल यादव के प्रस्ताव अनुसार अमरवाड़ा एवं हर्रई ब्लॉक की किसान कांग्रेस कमेटी गठित कर पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। प्रमुख रूप से अमरवाड़ा में उपाध्यक्ष मदन साहू, संजय पटेल, रामेश्वर वर्मा, महामंत्री प्रवीण गोतमारे, अनारचंद जावरे, बृजमोहन जंघेला, सचिव अनिल वर्मा, करतार वर्मा, आशाराम पटेल, सहसचिव संदीप चन्द्रवंशी, संगठन मंत्री राकेश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य चंचलेश वर्मा, सतीश वर्मा, रविशंकर वर्मा को बनाया गया है। इसी प्रकार हर्रई में उपाध्यक्ष नरेश उइके, देवीलाल परतेती, महामंत्री फूलभानशाह इनवाती, प्रेमलाल भलावी, लेखराम उइके, ललित बट्टी, सचिव फूलभान धुर्वे, पारस प्रजापति, दुर्गेश पन्द्राम, सह सचिव राजलाल परतेती, संगठन मंत्री शोभाराम उइके, कार्यकारिणी सदस्य अमसलाल धुर्वे, सत्यभान उइके और कुंजीलाल यादव को बनाया गया है। नवननियुक्त समस्त पदाधिकारियों को किसानहित में तत्काल प्रभाव से कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
------------------------------
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न
संजना चौकसे बनी अध्यक्ष, रागिनी चौकसे बनी सचिव
छिन्दवाड़ा:- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिये एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती राशिका बघेल के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 23 में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, कांग्रेस नेत्री श्रीमती साक्षी चौबे, श्रीमती साधना जंघेला, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया की सहमति से संजना चौकसे को वार्ड नंबर 23 की अध्यक्ष एवं रागिनी चौकसे को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
फोटो-01
------------------------------
एनएसयूआई ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला
छिन्दवाड़ा:- मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के माध्यम से कांग्रेस की एक सीट की चोरी की है। जिससे आक्रोशित जिला एनएसयूआई एवं नगर एनएसयूआई ने जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस की अधिकृत राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल वाटर केनन के साथ तैनात रही। इस बीच युवाओं ने दो पुतले दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ