सांसद बंटी विवेक साहू आज और कल बिछुआ के गांवों में चौपाल लगाकर करेंगे संवाद और गांवों में जनसंपर्कमोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर सांसद लगातार गांवों में लगा रहे चौपाल और कर रहे जनसंपर्क


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू आज 17 जून और 18 जून को बिछुआ के गांवों जहा चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही समाधान करेंगे वहीं गांवों में घुमकर जनसंपर्क भी करेंगे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम बडोसा में रात्रि विश्राम भी करेंगे।
           उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू जहा लगातार जिले के गांवों में पहुंचकर चौपाल लगाते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे है वही गांवों में जनसंपर्क करते हुए आमजनों को मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दे रहे है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू आज 17 जून को बिछुआ के ग्राम राधादेव देवस्थान में दोपहर 1ः30 बजे पहुंचकर पुजा अर्चना करते हुये पौधारोपण करेंगे और राधादेव में ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही समाधान भी करेंगे। सांसद श्री साहू दोपहर 2ः30 बजे साहनवाड़ी में लाभार्थियों से मुलाकात करते हुये चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही समाधान भी करेंगे।
          सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 3ः30 बजे ग्राम लोहांगी में गांव की लाभार्थी महिलाओं से संवाद करते हुये विशिष्टजनों से संवाद भी करेंगे। सांसद श्री साहू शाम 4ः30 बजे ग्राम पनीयारी में जहा चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही समाधान करेंगे वहीं गांव में घुमकर जनसंपर्क भी करेंगे। सांसद श्री साहू शाम 6ः30 बजे ग्राम बड़ोसा में जहा चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही समाधान करेंगे वहीं बड़ोसा में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू 18 जून का सुबह 7 बजे से 8 बजे तक बड़ोसा में स्थित बालक छात्रावास में युवाओं से संवाद करेंगे वहीं प्रातः 8ः30 बजे ग्राम बड़ोसा में ही स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ