सच की आंखें आठनेर। नगर सेठानी माता मंदिर अम्मा भवानी दरबार बाजार चौक आठनेर में प्रति मंगलवार भंडारा प्रसादी का वितरण का कार्यक्रम मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है इस संबंध में बताया गया है कि जन्मदिन शादी की सालगिरह एवं अपने परिजनों के विशेष योगदान के तहत कई परिजन इस भंडारा प्रसादी में अपना सहयोग देकर इस आयोजन को सफल बना रहे हैं इस संबंध में बताया गया है की प्रति मंगलवार भंडारा प्रसादी का वितरण सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ किया जाता है और माता की आरती के बाद यह भंडारा प्रसादी प्रारंभ होती है इस भंडारा प्रसादी में नगर वासी अपना सहयोग दे रहे है
*आज के भंडारे में इनका रहा* *सहयोग*
आज 23 जून 2026 दिन मंगलवार को भंडारा प्रसादी का वितरण एवं सहयोग डॉक्टर श्री गुणवंत राव जीअडलक भोपाल द्वारा शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष में सहयोग राशि भेजी द्वितीय राशि आठनेर मालवीय स्वर्णकार समाजकी अध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश सोनी के जन्म दिवस पर सहयोग राशि एवं तृतीय राशि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री सूरज जी राठौर की ओर से दी गई है एवं शेष खर्च मंदिर समिति द्वारा किया गया है और यह भंडारा वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है
*इनके मार्गदर्शन में होता है* *भंडारा पर शादी का वितरण*
नगर के खंडागले परिवार के वरिष्ठ रिटायर इंजीनियर श्री प्रभाकर जी खंडागले का यह प्रयास आज भव्य रूप लेते हुए दिखाई दे रहा है यह कार्यक्रम आगे के समय में अपनी भव्यता का परिचय देगा और नगर वासियों को प्रति मंगलवार भंडारा प्रसादी का वितरण एवं मां के आशीर्वाद के रूप में भोजन प्रसादी मिलेगी
*क्या कहते हैं मंदिरसमिति के* *अध्यक्ष*
अंबा मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप पटेल मुलिक ने बताया कि प्रति मंगलवार भंडारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आगे और भव्य रूप लेगा
*क्या कहते हैं मंदिर समिति के* *उपाध्यक्ष*
नगर के पूर्व सरपंच वरिष्ठ भाजपा के नेता मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री रामदयाल जी जीत पूरे ने बताया कि भंडारा प्रसादी का वितरण मंदिर समिति की सबसे अच्छी पहल है
0 टिप्पणियाँ