सांसद बंटी विवेक साहू ने घायल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश सांसद ने जिला अस्पताल में मेल वार्ड, फिमेल वार्ड सहित आईसीयू वार्ड में जाकर की सभी घायल मरीजों से मुलाकातसांसद ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान के निर्देश अधिकारियों को दे दिये हैसांसद ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की

  •   
सच की आंखें छिन्दवाड़ा। संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली प्रवास से लौटने के तुरंत बाद मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा पहुंचकर विगत दिनों छिन्दवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुए दुखद एवं हृदय विदारक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हुए मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने घायलों से मुलाकात करते हुए जहा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली वहीं मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिन्हा सहित चिकित्सकों से मरीजों के उपचार की जानकारी लेते हुए सभी घायल मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश भी दिए है।
            इस दौरान संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने घायल मरीजों से मुलाकात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी घायल मरीजों सहित इस दुखद एवं हृदय विदारक भीषण सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों और उनके परिवार के साथ है, घायल मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने इस भीषण सड़क हादसे पर गहन दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश आधिकारियों को दे दिए हैं।  
           उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला अस्पताल में मेल वार्ड, फिमेल वार्ड सहित आईसीयू वार्ड में जाकर हर घायल मरीजों और गंभीर घायल मरीजों से मुलाकात करते हुए उनके स्वास्थ्य की ली और चिकित्सकों से हर मरीज के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। इस दौरान चिकित्सकों ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को मरीजों को दिये जाने वाले इलाज की विस्तार से जानकारी भी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, श्रीमती लीला बजोलिया, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक डॉ. कृष्ण हरजानी, नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, श्रीमती माया बंदेवार, सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे, डॉ. रवि टाडेकर, डॉ. शैलेन्द्र सरयाम, डॉ. हेमन्त अहिरवार, डॉ. विपिन जैन, डॉ. मोरिन दया जॉय व चिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टरों की टीम, नर्सिंग स्टॉफ सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भर्ती मरीजों के परिजन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ