सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:- शहर की विवेकानन्द कॉलोनी निवासी श्री मनोहरलाल नायडू के निधन पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने गहन दुख व्यक्त किया। नेताद्वय ने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए और सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी उन्होंने समाज को दिशा देने का काम किया। उनका निधन दुख वह सामाजिक तौर पर बड़ी क्षति है।माननीय कमलनाथ जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मनोहरलाल नायडू ने अपने शिक्षकीय कार्य को पूरी ईमानदारी से पूरा किया। संस्थागत शिक्षा के अलावा उन्होंने बच्चों को अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया, उनके निधन पर समाचार दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
माननीय नकुलनाथ जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मनोहरलाल नायडू अपनी शासकीय सेवा से जरूर सेवानिवृत्त हुए, लेकिन वे सामाजिक सेवा में सतत रूप से सक्रिय रहते थे। पेंशनरों की आवाज बनें और उनके हक व अधिकार के लिए सबसे आगे रहते थे। उनका निधन एक बड़ी क्षति है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने जिला कांग्रेस परिवार की ओर से गहन दुख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
0 टिप्पणियाँ