नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया ने IPS पद पर चयनित होने पर ऐश्वर्य सूर्या एवं आरक्षक पद पर चयनित होने पर देवेश बघेल को किया सम्मानित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें सिवनी।। आज दिनांक 4 जून 2026 को नगर पालिका सिवनी के लायब्रेरी में सिवनी  जिले का नाम रोशन करने वाले पुलिस विभाग में चयनित छात्रों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें IPS पद पर चयनित होने पर श्री ऐश्वर्य सूर्या एवं आरक्षक पद पर चयनित होने पर श्री देवेश बघेल का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया जी द्वारा किया गया अध्यक्ष महोदय ने दोनो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाऐं दी तथा पुष्पमाला पहनाकर शॉल श्रीफल भेंट कर दोनो को सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद श्री रविशंकर गुड्डा भांगरे एवं शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री पाटिल सर एवं राय सर द्वारा भी ऐश्वर्य सूर्या एवं देवेश बघेल का सम्मान किया गया।  तदोपरांत दोनो चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का राज बताया एवं अपनी मेहनत एवं लगन से इस मुकाम पर पहुंचने पर अपने माता पिता एवं गुरूजनों को इसका श्रेय दिया तथा अपना अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राओं को मार्गदर्शन दिया।
       नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐश्वर्य सूर्या एवं देवेश बघेल आप दोनो ने जिले का नाम रोशन किया है आपकी मेहनत लगन और कर्तव्यनिष्ठा आज रंग लाई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। आपने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर अपने माता पिता एवं समाज का नाम बढाया है। यह सिवनी नगर के लिये गौरव का विषय है। आपने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अगर जीवन में कुछ हासिल करना है तो सपने देखो और उन्हे पूरा करने के लिये परिश्रम और मेहनत करने की आवश्यकता है सफलता आपके कदमों को चूमेगी। सफल होने के लिये निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default