नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं व्यवस्थित करने की कार्रवाई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिंदवाड़ा नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार नरसिंहपुर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के पास, राम मंदिर के आसपास, शनिचरा बाजार पानी टंकी क्षेत्र, जनसेवक स्कूल के पास तथा शनिचरा बाजार मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं फुटकर व्यापारियों को सड़क से हटाकर व्यवस्थित किया गया। साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से सभी व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित क्षेत्र में ही सामान रखकर व्यवसाय करें तथा सार्वजनिक सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

नगर निगम द्वारा चेतावनी दी गई है कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित सामग्री जप्त करने एवं चालानी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने सभी व्यापारियों से शहर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default