उमरानाला चौकी पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कॉम्बिंग ऑपरेशन में 11 वारंटी गिरफ्तार


सच की आंखें | उमरानाला, 30 जून। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान उमरानाला चौकी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में सर्वाधिक वारंट तामील किए। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामेश्वर प्रसाद चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ निरीक्षक विजयराव माहोरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 स्थायी वारंट एवं 3 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान वर्ष 2016 के एक प्रकरण में ₹5,000 के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक गुमशुदा व्यक्ति को भी दस्तयाब किया गया।

इस अभियान में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बघेल, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे, आरक्षक संजय रहांगडाले, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन रघुवंशी तथा आरक्षक आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उमरानाला चौकी पुलिस के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक ने सर्वाधिक वारंट तामील करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस ने आमजन से अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील करते हुए संदेश दिया— "सहयोगी जनता, सक्रिय पुलिस, सुरक्षित समाज।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ