सच की आंखें आठनेर ।भारत सरकार की वयोश्री योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों एवं एडीप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से चिन्हांकन शिविर का आयोजन गुरुवार 02 जुलाई को शा उत्कृष्ट उमावि आठनेर में किया जा रहा है।
साथ ही शनिवार 04 जुलाई को दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने एवं इसके नवीनीकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एक ही स्थान पर हितग्राहियों का पंजीयन, मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
शिविर में लाभ लेने आने वाले वरिष्ठजनों के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, समग्र आईडी, बीपीएल कार्ड अथवा 15000रु मासिक से कम आय का प्रमाण पत्र एवं दो फोटो साथ लेकर आना होगा। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड ,आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं बीपीएल कार्ड अथवा 22000रु मासिक से कम आय का प्रमाण पत्र के साथ स्वयं की दो फोटो लेकर आना होगा।
साथ ही यूडीआईडी कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड, समग्र आईडी के दस्तावेजों के साथ स्वयं की दो फोटो लाना अनिवार्य होगा।
सभी जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने और इसका लाभ उठाने की अपील जनपद पंचायत आठनेर द्वारा की गई है।
0 टिप्पणियाँ