कन्हरगाव डेम मे जलस्तर जस का तस निगम निरंतर व्यवस्था बनाने जुटा 24 घंटे अलग- अलग अधिकारियो की लगाई ड्यूटी।कन्हरगांव डैम का जलस्तर देखने के लिए आज मेरे साथ जल सभापति मनोज कुशवाहा जी, भाजपा नेता मनोज सक्सेना जी, AE विवेक चौहान जी, रोहित सूर्यवंशी जी, जितेश धुर्वे जी उपस्थित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

 सच कि आँखे छिंदवाड़ा शहर में पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार महापौर विक्रम अहके कन्हरगांव डेम पहुंचे और जलस्तर तथा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निगम प्रशासन का कहना है कि जलस्तर में फिलहाल कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है, लेकिन शहरवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मानसून की धीमी रफ्तार के चलते कन्हरगांव डेम का जलस्तर अभी भी जस का तस बना हुआ है। इसी स्थिति का जायजा लेने महापौर विक्रम अहके एक सप्ताह में तीसरी बार डेम पहुंचे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से जल भंडारण, पंप संचालन और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 नगर निगम द्वारा 24 घंटे निगरानी रखने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी लगातार डेम की स्थिति, मोटर-पंप संचालन और जलापूर्ति व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं ताकि शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे और किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों में करें और पानी की अनावश्यक बर्बादी से बचें। प्रशासन का कहना है कि सभी के सहयोग से ही इस चुनौतीपूर्ण समय में पेयजल व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default