सच की आँखे छिंदवाड़ा:-अमरवाड़ा सिंगोड़ी में निजी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों गणवेश वाहन खेल मैदान स्वच्छ पेयजल शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है जनपद शिक्षा केंद्र (सर्व शिक्षा अभियान) अमरवाड़ा के विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) विनोद वर्मा ने सभी अशासकीय विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालय संचालक किसी एक विशेष दुकान से पाठ्यपुस्तक या गणवेश खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं करेंगे विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल साफ-सुथरे शौचालय खेल मैदान सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं साथ ही विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहन में नहीं बैठाने के निर्देश भी दिए गए हैं बीआरसी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी इस कार्रवाई को हाल ही में प्रकाशित खबर का असर माना जा रहा है जिसके बाद शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों के संचालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है
बीआरसी विनोद वर्मा ने अशासकीय विद्यालय संचालकों को जारी किए सख्त निर्देश...जांच में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
By -
जुलाई 09, 2026
0
Tags:
