सच की आँखे
सिवनी।। आज दिनांक 06@07@2026 को नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया जी की अध्यक्षता में नगरपालिका परिषद सिवनी में प्रातः 11 बजे से साधारण सम्मिलन आयोजित किया गया जिसमें नगर सौंदर्यीकरण] विकास कार्य] अन्य निर्माण कार्य के लगभग 39 करोड़ रूपये के विभिन्न प्रस्तावों एवं नागरिकों की अन्य मूलभूत समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद सिवनी हेतु उपयोगी सामग्री क्रय करने संबंधी विषयों को एजेंडे में सम्मिलित किया जाकर कुल 117 प्रस्ताव बैठक में चर्चा हेतु परिषद के समक्ष रखे गये जिसमें सभी सदस्यों द्वारा चर्चा उपरांत 115 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये। विदित होवे कि नगर पालिका नगर पालिका परिषद सिवनी के साधारण सम्मिलन में बाहुबली चौक का नाम परिवर्तन कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक] नेत्रपाल पेट्रोल पम्प से बबरिया मार्ग का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग एवं मालू गार्डन का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के नाम से नामकरण किया गया।
नागरिको की मूलभूत समस्या अग्नि से सुरक्षा एवं पेयजल सप्लाई हेतु एक नग मिनी फायर वाहन जिसकी कीमत लगभग 26 लाख रूपये उक्त वाहन क्रय करने का प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मत्ति से पारित हुआ । शहर की सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हेतु एक नग जेसीबी वाहन जिसकी कीमत करीब 25 लाख रूपये उक्त वाहन क्रय करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
नगर सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्य] नाला एवं नालियों का निर्माण कार्य] नगरीय क्षेत्र के समस्त गार्डनों में सौंदर्यीकरण कार्य सहित विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये। बैठक में निकाय के पार्षदगण] मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
