नागपुर, प्रतिनिधि।
नमो-नमो मोर्चा भारत के तत्वावधान में आयोजित "गुणवंत विद्यार्थी सत्कार सम्मान समारोह–2026" नागपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 550 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. परशुराम खुने द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ। समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती विनिता साहू, एमसीईडी के विभागीय अधिकारी एच.आर. वाघमारे, बार्टी के प्रकल्प अधिकारी हृदय गोडबोले, डॉ. प्रशांत सावरकर, डॉ. सतीश मोहोड, डॉ. सचिन जिभकाटे, डॉ. संजय भाजीपाले, डॉ. हर्षदा हटवार, डॉ. अक्षय सज्जनवार, डॉ. सोनम चकोले, स्वागताध्यक्ष अजय धोपटे, मध्यप्रदेश नियुक्ति प्रभारी संतोष राज, शहर अध्यक्ष सतीश पवार, विदर्भ अध्यक्ष कु. अश्लेषा दुबे, विदर्भ प्रभारी सौ. नमिता चोपकर, शहर अध्यक्ष सौ. ज्योति तिडके, कार्याध्यक्ष नंदा वर्मा, उपाध्यक्ष सौ. दीपिका बालपांडे, संगठन मंत्री सौ. दीपाश्री जुनघरे, युवा कार्याध्यक्ष कु. वैष्णवी जिभकाटे, सह-संयोजक सौ. कविता रेवतकर, सुनील मनपुरे, गजानन तळवेकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी सफलता का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र सेवा की भावना को अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे समारोह में उत्साह, अनुशासन और प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला।
समारोह के सफल आयोजन में नमो-नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन ने शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक दायित्व के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
