पांढुर्ना/प्रतिनिधि।
ग्राम बानाबाकोडा के गौरव श्री युवराज मरसकोले को शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के राजपत्रित पद पर पदोन्नत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर ग्राम बानाबाकोडा के नागरिकों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि श्री मरसकोले की यह पदोन्नति उनके वर्षों के अथक परिश्रम, ईमानदार कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, प्रशासनिक दक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने अपने सेवाकाल में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन कर आमजन का विश्वास एवं सम्मान अर्जित किया है।
शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मरसकोले के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से नगर पालिका पांढुर्ना में विकास, स्वच्छता, सुशासन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।इस अवसर पर समस्त ग्राम बानाबाकोडा वासियों ने प्रभु श्री महादेव एवं माँ भवानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत बने रहें।
