सच की आँखे उमरेठ । मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत उमरेठ थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 79.770 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन एवं एसडीओपी परासिया जितेंद्र सिंह जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने दबिश देकर मोतीलाल (28) निवासी हर्रई एवं राजा चंद्रवंशी (27) निवासी अंघोड़ी मेघासिवनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तीन बोरियों में रखी 79 लीटर 770 मिलीलीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹49,747, बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-28-ZE-9121), जिसकी कीमत लगभग ₹70,000, जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब के स्रोत एवं इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक बलवंत सिंह टेकाम, प्रधान आरक्षक नारायण उइके, रामदयाल धुर्वे तथा आरक्षक उमाशंकर राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
