सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल ने कहा कि 8 मई को घोघरा ग्राम में सांसद बंटी विवेक साहू ने अरविंद सूर्यवंशी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होते हुए परिवारजनों से आत्मीय भेंट की थी, इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के साथ चाय पीते हुए क्षेत्र के विकास पर चर्चा की थी। विधायक कमलनाथ और कांग्रेसियों ने ग्राम घोघरा के मासूम बच्चों का सहारा लेते हुए उनके हाथों में अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर थमाकर झूठ की राजनीति को फिर से शुरू करते हुए लोगों को गुमराह करने का काम किया है।
सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल ने कहा कि विधायक कमलनाथ आम जनता से दूर रहकर विदेशों और दुबई की राजनीति में व्यस्त है, उन्हें सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा की जा रही जनसेवा का यह दृश्य कभी दिखाई नहीं देगा। इसलिए अपनी गिरती साख बचाने के लिए वे झूठ, प्रपंच और प्रायोजित वीडियो का सहारा ले रहे हैं। सच्चाई यह है कि झूठ का प्रचार कुछ समय चल सकता है, लेकिन जनता के बीच किया गया काम हमेशा बोलता है।
सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल ने कहा कि संवदेनशील सांसद बंटी विवेक साहू लगातार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले का दौरा करते हुए एक-एक गांव में जाकर आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका निराकरण कर रहे है। वे दिल्ली और भोपाल प्रवास के दौरान लगातार मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात कर दोनों जिलों वर्षो से लंबित पड़े करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा रहे है। सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल ने कहा कि पूर्व के सांसद पिछले 45 सालों में जो काम नहीं कर सकें वे काम सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने मात्र 2 साल के कार्यकाल में स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिए है। सांसद बंटी विवेक साहू की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर विधायक कमलनाथ और कांग्रेसी उनके खिलाफ में लगातार साजिश रच रहे है। लेकिन जिले की जनता को सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा स्वीकृत किए गए करोड़ों के विकास कार्य के बारे में पता है। वे उनकी जनसेवा को भलीभांति जानती है। अब वे कमलनाथ और कांग्रेसियों के झूठे बहकावे में नहीं आएगी।
0 टिप्पणियाँ