सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित बच्चो का उत्कृष्ठ प्रदर्शन ही शिक्षकों की धरोहर है-डी.पी.सी. छिन्दवाड़ा।


 सच की आंखें कन्हरगांव- जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मानकादेही कला के शिक्षक श्री अब्दुल अहफाज कादरी एवं किरण साहू का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह एकीकृत माध्यमिक शाला मानकादेहीकला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इड़पाची,सहायक परियोजना समन्वयक भानु कुमार गुमास्ता, बी. आर.सी.छिंदवाड़ा अजय केकतपुरे, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी धनराज चौहान, शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा,जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा एवं एजाज खान की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि एकीकृत माध्यमिक शाला मानकादेहीं कलाँ  के दो शिक्षक एक साथ सेवानिवृत हुए और दोनों का एक साथ  सम्मान समारोह का आयोजन शाला में किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षा केंद्र के विभिन्न शिक्षकों के द्वारा एवं शाला के शिक्षकों के द्वारा सेवानिवृत हुए शिक्षकों का सम्मान शॉल, श्रीफल, मोमेंटो,पुष्पहार,पुष्पगुच्छ से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी.पी.सी. जे. के. इडपाचे ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ठता को शिक्षकों का सम्मान बताया,साथ ही उपस्थित अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत हुए शिक्षक द्वय के साथ बताए गए संस्मरण को याद किया गया।कार्यक्रम में  म.प्र. शिक्षक संव के प्रदीप सूर्यवंशी, शशि तिवारी, प्राचार्य मारई पांडवा जी, प्राचार्य मानकादेहीखुर्द अनिल नासेरी, प्राचार्य मांडई जयभारती पवार,संस्था प्रमुख पुष्पा उइके, शिक्षक अनूप ठाकरे,अलका शुक्ला, राधा मिश्रा सहित जन शिक्षा केंद्र के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी प्रदान की।कार्यक्रम के समापन पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ