भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. गरीबदास गोहर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. गरीबदास गोहर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के चौक मंडल के लगभग 50 वर्षों तक सक्रिय एवं समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय गरीबदास गोहर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने उपस्थित होकर दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि स्व. गरीबदास गोहर ने अपने जीवन के लगभग पांच दशक भारतीय जनता पार्टी और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित किए। उनका सरल, मिलनसार और सेवाभावी व्यक्तित्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य नागरिक, परिजन तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रसोई (भोजन प्रसादी) का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default