खबर काअसर
सच की आंखें न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, सहायक आयुक्त ने मांगा दो दिन में जवाब"
खबर का असर
एक शिक्षक को दो-दो प्रभार दिए जाने का मामला, समाचार प्रकाशित होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग हरकत में आया।
छिंदवाड़ा। सच की आंखें न्यूज़ एवं सोशल मीडिया पर हर्रई विकासखंड के एकीकृत शासकीय विद्यालय बारगी में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक रवि विश्वकर्मा को एक साथ दो-दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।
सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, छिंदवाड़ा द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हर्रई को पत्र जारी कर इस संबंध में दो दिवस के भीतर अभिमत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में उल्लेख है कि समाचार पत्र एवं व्हाट्सएप मीडिया समूह में प्रकाशित खबर के अनुसार शिक्षक रवि विश्वकर्मा को एक ओर एकीकृत शासकीय विद्यालय बारगी में प्रधान पाठक का प्रभार दिया गया है, वहीं दूसरी ओर शासकीय विद्यालय रातामाटी के संकुल प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विभाग द्वारा इस मामले में तथ्यात्मक जानकारी और अभिमत तलब किए जाने से यह स्पष्ट है कि समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लिया है। अब शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सच की आंखें न्यूज़ द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभागीय स्तर पर हुई इस कार्रवाई को खबर का असर माना जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ