सागर संभाग के दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया, गढ़ाकोटा में हुआ भव्य स्वागत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सागर संभाग के दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया, गढ़ाकोटा में हुआ भव्य स्वागत
सागर संभाग के दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया, गढ़ाकोटा में हुआ भव्य स्वागत

गढ़ाकोटा (सागर)। अखिल भारतीय तेली महासभा के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया इन दिनों सागर संभाग के प्रवास पर हैं। इस दौरान वे सागर एवं दमोह जिलों में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की बैठकें लेकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं।
गढ़ाकोटा आगमन पर नगर साहू समाज द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। साहू समाज धर्मशाला में आयोजित बैठक में उन्होंने समाज की एकता, संगठन, जागरूकता और विकास पर जोर देते हुए सभी समाजजनों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति संगठित प्रयासों और युवाओं की भागीदारी से ही संभव है।

बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दीनदयाल साहू (पूर्व शिक्षक), पूर्व अध्यक्ष गोकल प्रसाद साहू (पूर्व शिक्षक), व्यवस्थापक भगवानदास साहू (मुन्ना), रिंकू साहू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार श्रीराम साहू, प्रदेश सचिव नितिन कुमार साहू, जिला युवा उपाध्यक्ष निहाल साहू तथा तहसील युवा अध्यक्ष देवेंद्र साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default