सागर में नरेंद्र मोदी विचार मंच का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सागर में नरेंद्र मोदी विचार मंच का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर
सागर में नरेंद्र मोदी विचार मंच का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

मनेश साहु संपादक 9407073701..🖋️

सच की आंखें न्यूज़ सागर। नरेंद्र मोदी विचार मंच, भारत के तत्वावधान में रविवार को सागर स्थित यशोदा पैलेस में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रहित से जुड़े विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. सर हरि सिंह गौर के चित्र पर तिलक, माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन के प्रति उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार चौहान रहे। वहीं विद्यार्थी मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री स्वयं शर्मा तथा कार्यालय मंत्री श्री यश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संभागीय अध्यक्ष बी.पी. सिंह, रामनरेश राजपूत, आलोक जैन, देवेंद्र पटेल, लखन चौधरी, सुनील पटेल, आदित्य जैन एवं एडवोकेट आयुष राजपूत ने तिलक, शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानपूर्वक किया।मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति और रीढ़ होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित से जुड़े विचारों तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन की भावना से कार्य करने पर ही देश और समाज का समग्र विकास संभव है।विद्यार्थी मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री स्वयं शर्मा ने युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मंच युवाओं को सकारात्मक सोच, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का सतत प्रयास कर रहा है।कार्यालय मंत्री श्री यश शर्मा ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, प्रशासनिक व्यवस्था एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रभावी संगठन संचालन के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
संभागीय अध्यक्ष बी.पी. सिंह ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिलों में जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, रोजगार सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
सम्मेलन को एडवोकेट रामनरेश राजपूत एवं आलोक जैन ने भी संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसेवा के संकल्प पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारी, विद्यार्थी मंच के प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक जैन ने किया। आयोजन को संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक माना गया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default