सच की आँखे जुन्नारदेव ----- जुन्नारदेव पुलिस द्वारा 1 वर्ष से 34 /2 आबकारी अधिनियम के तहत फरार आरोपी रंजीत सूर्यवंशी निवासी कुम्हारी मोहल्ला परासिया को जुन्नारदेव क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी का शुक्रवार को जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। गौरतलब हो कि थाना जुन्नारदेव में पिछले 2 वर्षों में जितनी भी 34 (2) आबकारी ऐक्ट की कार्यवाही हुई है उस हर प्रकरण में आरोपी रंजीत सूर्यवंशी शामिल रहा है और घटना के बाद से फरार हो जाता था। आरोपी रंजीत सूर्यवंशी के विरुद्ध पिछले दो वर्षों में 03 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें लाखों की शराब ज़ब्त की गई थी, और शराब परिवहन करने में प्रयुक्त कार भी जप्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी जे मसराम के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, उप निरीक्षक मनोज चौधरी, प्रधान आरक्षक योगेश रघुवंशी का योगदान रहा।
पुलिस ने आबकारी एक्ट में फरार आरोपी का निकाला जुलूस न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
By -
जुलाई 17, 2026
0
Tags:
