राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तज्ञान सागर स्कूल के पास कार्रवाई, रंगलाल यादव का ट्रैक्टर पकड़ा गया; कार्रवाई जारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ज्ञान सागर स्कूल के पास कार्रवाई, रंगलाल यादव का ट्रैक्टर पकड़ा गया; कार्रवाई जारी

जुन्नारदेव। राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ज्ञान सागर स्कूल, जुन्नारदेव के पास एक लाल महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा था।
तहसीलदार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पटवारी शत्रुध्न सिंह, कोटवार पाटिल तथा जुन्नारदेव थाने से उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे एवं आरक्षक संतोष धुर्वे मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रैक्टर धाधरा निवासी रंगलाल यादव का बताया जा रहा है। बताया गया है कि इससे पहले भी रंगलाल यादव का एक अन्य ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन के मामले में पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा पकड़ा जा चुका है, जो वर्तमान में थाने में जब्त खड़ा है। अब दूसरे ट्रैक्टर के पकड़े जाने के बाद संबंधित व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
राजस्व एवं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default