अंबाड़ा चौकी में नगर सैनिक का शव फंदे से लटका मिला
छिंदवाड़ा के अंबाड़ा पुलिस चौकी परिसर में नगर सैनिक दिलीप बाथरे का शव कबाड़ कक्ष में फंदे से लटका मिला। सूचना पर एसडीओपी सोनम पाटिल, थाना प्रभारी जगोतिन मसराम, एफएसएल टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
