सच की आँखे तामिया के भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तामिया के प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, आदिवासी विद्यार्थियों के साथ उचित व्यवहार नहीं करने तथा भोजन की गुणवत्ता खराब होने के आरोप लगाए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि विद्यालय में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं भी की जा रही हैं। इन आरोपों के विरोध में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण मिल सके।
रिपोर्ट : प्रीतम सिंह
