जिला जेल में रंग बिरंगे खिलौने देख खुशी से झूम उठे नन्हे मुन्हे बच्चेजिला जेल में रोटरी क्लब ने महिला बंदियों के बच्चों के लिए प्रदान किए खिलौने सहित अन्य सामग्रीबच्चों के बीच खुशी के पल बांटने हाथ में खिलौने लेकर पहुंचे रोटेरियन साथी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिंदवाड़ा _ बच्चे मन के सच्चे होते है अबोध होते हैं उनका बचपन खेलने कूदने और मौज मस्ती में बीतता है। किन्तु ऐसे बच्चे जिनके जीवन का वो पल माँ के साथ ही बिताता है ऐसे बच्चों के माताओं के द्वारा जाने अनजाने में किए अपराध के कारण जेल में ही अपने नन्हे बच्चे को अपने आँचल से अलग नहीं रख सकती ऐसे बच्चों की फिक्र यदि समाज के लोग कर ले तो वो जेल में भी बाहरी अन्य बच्चों की भाती हंसी खुशी रह सकते है।जिला जेल के अधीक्षक प्रतीक जैन ऐसा संवेदनशील मामलों में बहुत उदार भाव के है इन्होंने रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के असिस्टेंट गवर्नर रोटे विनोद तिवारी से इस बात की चर्चा की कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने किसी खुशी के पलो में इन बच्चों को खुशी बाट पाए उनके खेलने के लिए कुछ सामग्री भेट कर पाए इससे सुखद कोई बात नहीं होगी।जेलर साहब की बातों से प्रभावित होकर रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने अपना हैप्पी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला जेल पहुंचे ।यहां रोटरी क्लब के मेंबर रोटे निलेश गुप्ता अपनी बेटी आरोही के जन्म दिवस पर रोटरी क्लब के हैप्पी प्रोजेक्ट के अंतर्गत नन्हे नन्हे बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने भेट किए इस अवसर पर रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रोटे विनोद तिवारी,क्लब अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी प्रोजेक्ट डायरेक्टर निलेश गुप्ता सचिव रोटे जयेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रोटे अमित मक्कड़,सहसचिव रोटे अरविंद अग्रवाल रोटे निलेश लाठ, रोटे नंदकिशोर सहित अन्य रोटेरियन साथी जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन के साथ पहुंचे। महिला कैदी बहनों के गोद में खेल रहे नन्हे मुन्हे बच्चों के चेहरे पर उस समय अनायास ही मुस्कान आ गई जब उन बच्चों ने रोटेरियन अंकल के हाथ में खिलौने देखते से ही खुशी मारे झूम उठे।सभी रोटेरियन साथियों ने उन्हें ये खिलौने देते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि ये अबोध बच्चों के चेहरे पर खुशी के पल साक्षी हो पाए है। इस अवसर पर उनकी माताओं ने भी मन से सभी को दुआएं देते हुए कहा कि हमारे अपराध की ये सजा ये अबोध बच्चे भी भुगत रहे है।इसका हमें दुख है।किन्तु हम माँ भी है उनको अपने आँचल से दूर नहीं कर सकते किन्तु यहां भी आप जैसे नेक दिल के लोग इन बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने ये खिलौने अन्य सामग्री लेकर आए है ये हमारे लिए हर्ष की बात है।रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रोटे विनोद तिवारी ने सभी बंदी माताओं बहनों से कहा कि जो अपराध जाने अनजाने में आप लोगों से हुआ है उसे भूल कर एक अच्छे नागरिक की भाती सामाजिक प्राणी के रूप में यह से जाने के बाद जीवन बिताए और इन बच्चों को अच्छी शिक्षा परवरिश प्रदान करे। उन्होंने सभी बंदी महिलाओं को धन्यवाद भी दिया कि आप इस जेल परिसर में ही कपड़े, जुट के बैग थैले बना रहे जिससे इस जेल परिसर के बाहर लोगों के बीच इन थैली का उपयोग से प्लास्टिक के बैग कम उपयोग होगे ये आपकी बहुत ही सार्थक पहल है।रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी ने कहा कि हम सभी लोग और समाज भी यही चाहता है समाज अपराध मुक्त समाज हो जेलों की जरूरत ही न हो किन्तु किन्हीं कारणों से लोग यह आए भी तो अपना वर्तमान और आगामी जीवन ईश्वरीय आराधना और अच्छे कार्य में लगाए।प्रोजेक्ट डायेक्टर रोटे निलेश गुप्ता ने कहा कि मेरी बिटिया आरोही का आज जन्मदिवस है मैने पिछले वर्ष दिव्यांग बच्चियों के बीच उन्हें खुशी बांटने अपने रोटेरियन साथियों के साथ पहुंचे थे आज आप सभी जिला जेल के महिला वार्ड में इन बच्चों के बीच ये छोटा सा बच्चों के लिए हम सभी रोटेरियन साथी आए है।इससे पवित्र और यादगार पल हो ही नहीं सकता।जेलर प्रतीक जैन ने कहा कि आज जिला जेल के महिला बंदी वार्ड में छिंदवाड़ा का प्रतिष्ठित रोटरी क्लब के रोटेरियन साथियों ने महिला बंदीयो के नन्हे बच्चों के लिए बहुत सारे खिलौने लेकर आए है।मै जेल प्रशासन की ओर से धन्यवाद देता हु। हम बहुत जल्दी एक कमरा बनवा रहे है जिसमें इन बच्चों के सभी खिलौने सहित अन्य मनोरंजक सामग्री रखी जावेगी जिससे ये नौनिहाल बच्चे अपना मनोरंजक समय व्यतीत कर सके। सभी रोटेरियन साथियों ने जिला जेल के बंदियों के द्वारा निर्मित 10 पोर्टेबल बाला वर्ड हाउस खरीदा। जिसे अपने अपने घरों में एवं अपने परिचितों को बाहर भी भेजगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default