सच की आँखे आठनेर । आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत सातनेर में स्वच्छता अभियान चलाया गया इस स्वच्छता अभियान में सरपंच उप सरपंच सचिव जनपद सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित हुई है और सभी ने स्वच्छता अभियान चलाया औरसभी दुकानदारों से डस्टबिन रखने की अपील की गई एवं आजू-बाजू साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए अभियान में ग्राम की सरपंच श्रीमती सनोती वरकड़े उपसरपंच सुदामा धाकड़े दिनेश झपाटे, संतोष धाकड़े, सतीश धाकड़े, सचिव रामदास बारपेटे ,रोजगार सहायक दिनेश मनोहरे एवं पंचगण मौजूद रहे इस अवसर पर उपसरपंच सुदामा धाकड़ ने कहा कि ग्राम को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखें जिससे बीमारियों का प्रकोप ग्राम में ना बढ़ सके इस संबंध में सचिन रामदास बारपेटे,ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम में प्रतिदिन साफ सफाई एवं रुके हुए पानी की निकासी करना अनिवार्य है सभी ग्रामवासी स्वच्छता की ओर ध्यान दें और कहीं भी पानी न रुकने दे मच्छर का प्रकोप बढ़ेगा बीमारियां फैलेगी इस हेतु आप सभी लोग सजग रहे और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कार्य करते रहे
3/related/default
