सच की आँखे भोपाल। श्री जगन्नाथ स्वामी भक्त मंडल द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा एवं चल समारोह का लिली टॉकीज चौराहे पर नमो नमो मोर्चा भारत के सह संयोजन में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान के दिव्य रथ पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। "जय जगन्नाथ" एवं "हरे कृष्ण" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट श्री पुरुषोत्तम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता श्री विमल साहू (सेठजी), प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राष्ट्रीय हिन्दू एकता मंच भारत एवं सह भोपाल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, नमो नमो मोर्चा भारत, श्री विशाल सोलंकी प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश प्रकोष्ठ गौरक्षा, संतोष राज प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी, नमो नमो मोर्चा भारत, श्री विशाल सोलंकी, सूर्या सेठ, योगेश पटेल, डॉ. सचिन चौहान एवं विकास सोलंकी की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर राधा कृष्ण साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश साहू, राधा कृष्णा साहू समाज समिति की पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू, श्रीमती हेमलता साहू उपाध्यक्ष कर्मायणी जन कल्याण समिति, नमो नमो मोर्चा भारत के जिला कोषाध्यक्ष श्री राजेश आजाद, श्री रमेश साहू (सुहागपुर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे। रथयात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा समाज, राष्ट्र एवं विश्व के कल्याण की कामना की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त परिवारों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और धर्म का प्रकाश निरंतर बना रहे। इस आयोजन में नमो नमो मोर्चा भारत सह संयोजक की भूमिका में रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में धीरज पटेल, निहाल साहू, ध्रुव नगर, ऋषभ साहू, अंशु सिंह, देव पटेल, बसु साहू, रानी सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से सम्पन्न इस भव्य रथयात्रा ने सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता का अनुपम संदेश दिया। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की दिव्य रथयात्रा ने सम्पूर्ण भोपाल को भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
भोपाल में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत, सनातन भक्ति में सराबोर हुई राजधानी
By -
जुलाई 19, 2026
0
Tags:
