प्रकृति संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक विषय पर निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न । प्रकृति संतुलन पर निबंध लिखकर छात्रो ने जीते ईनाम

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
      सच की आँखे छिंदवाड़ा  . स्वचछता पर्व के अवसर पर  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड छिंदवाड़ा जिला छिंदवाड़ा की नवांकुर संस्था अपूर्वा फांउडेशन के द्वारा सेक्टर क्रमांक 3   के शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल ग्राम कोटलबर्री मे  प्रकृति संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता जिला समन्वयक अखिलेश जैन  एवं प्राचार्य बलराम धृतलहरे के मार्ग दर्शन, अपूर्वा फांऊडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ,परामर्श दाता श्यामल राव प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राहुल अवस्थी की उपस्थिति मे किया गया । इस अवसर पर संजय साहू ने बताया की संस्था के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की द्रष्टि से  स्कूल परिसर मे पौधरोपण किया गया  तथा सुरक्षा कवच लगाया गया एवं छात्रो के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।  श्यामल राव ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए बताया की  मानव जीवन को सुरक्षित रखना हो तो हमे अधिक से अधिक  पौधो का रोपण करना होगा , यदि अपने जीवन को खुशहाल बनाना हो तो हर छात्र अपने घरो व खेत के मेढ़ो पर एक पौधा लगाये ओर जीवन को खुशहाली बनाये ।  शिक्षक नंदन साहू ने कहा की   आयोजित प्रतियोगिता से छात्रो का मनोबल बढ़ेगा  साथ ही भाग लेने वाले छात्रो का बोद्विक विकास होगा, ओर पर्यावरण के प्रति जागरूकता आयेगी  उदबोधन उपरांत माध्यमिक ओर हायर सेकेंडरी स्तर पर निबंध प्रतियोगिता मे भाग लिये छात्रो मे प्रथम स्थान  द्वितीय स्थान ,तृतीय स्थान प्राप्त छात्रो के अतिरिक्त  6 छात्रो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । तत्पश्चात छात्रो पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी की गई सही जवाब देने वाले छात्रो को पुरुशकृत किया गया । तथा  पौध संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई  आयोजन को सफल बनाने मे  शिक्षक गुरु प्रसाद माहोरे ,संतोष राव लाड़े , प्रदीप सोनी, निर्मला सराठी,खुशी ठाकरे ,शोभा चौरसिया, शोभाराम अहिरवार, नंदन साहू ,संदीप रोतिया सराहनीय सहयोग रहा ।
कार्यक्रम का मंच संचालन शिवांगी साहू एवं आलोक टांडेकर द्वारा किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default