सच की आँखे परासिया- जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में नव भारत साक्षरता अभियान के संदर्भ में विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन विकासखण्ड- परासिया के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीराम धुर्वे,बी. आर. सी. श्याम कुमार गुन्हेरें, की उपस्थिति में विकास खण्ड समन्वयक राजेश धुर्वे, विजेन्द्र राठौर के द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में समस्त संकुल समन्वयक, संकुल प्राचार्य, जन शिक्षकों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान साक्षरता मोबाईल एप, साक्षरता कक्षाओं का संचालन एवं मानीटरिंग, आसाक्षरों का चिन्हांकन, सर्वे कार्य, रजिस्ट्रेशन, कक्षा नवमी से बारहवी के बच्चों का अक्षर साथी के रूप में पंजीयन करना सहित विभिन्न गतिविधीयों पर प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी देते हुये जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में परासिया को शत प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया। इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार को माडल स्कूल परासिया में समस्त प्रधान पाठकों की आवश्यक बैठक एवं प्रशिक्षण 10. जुलाई को आयोजित किया जायेगा, जिससे की लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकेगा। प्रशिक्षण में विनोद सोनी बी.ए.सी. जन शिक्षक हरीश गव्हाने, कुबेर डेहरिया, प्रदीप सूर्यवंशी, जय कुमार आर्य, एजाज खान,प्रीति बाला धुर्वे, वर्षा इवनाती, संजय सिंग, शादाब कुरैशी, सुदामा चरपे, मनोज कुमार उइके, महेश नायक, संकुल समन्वयक शिव कुमार बरखे, मुकेश अवस्थी, मनोज सोनी, सुखदेव पवार, सीमा मोजेस, सुमरन लाल साहू, संजय विश्वकर्मा, सुरेश कुमार डेहरिया संकुल प्राचार्य, सहित, जनपद शिक्षा केन्द्र परासिया का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
परासिया को पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य पूर्ण करने दिया प्रशिक्षणनवमी से बारहवी के छात्र बनेगें अक्षर साथी करेंगें साक्षर
By -
जुलाई 08, 2026
0
Tags:
