सच की आंखें
छिंदवाड़ा _रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा को डिस्ट्रिक 3040 के अवॉर्ड सेरेमनी इंदौर में अनेकों नवाचारी प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया।अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल वर्ष 2025_26 के रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, रोटे मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल,एवं रोटे अमित मक्कड़ शामिल हुए।डिस्ट्रिक 3040के डिस्ट्रिक गर्वनर रोटे सुशील मल्होत्रा जी एवं फस्ट लेडी रोटे श्रीमती रूबी मल्होत्रा जी ने प्रदेश भर से आए रोटेरियन की उपस्थिति में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी को बेस्ट रोटरी क्लब अध्यक्ष ऑफ था ईयर का अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।वही रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा को आउट स्टैंडिंग रोटरी क्लब अवॉर्ड से भी नवाजा गया।इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वच्छता ,बालिका शिक्षा ,स्वास्थ,दिव्यांगजन, ब्लड डोनेट कैंप, जैव विविधता संरक्षण, महोत्सव,पौधारोपण ,नेशन बिल्डर अवॉर्ड सहित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, परमानेंट प्रोजेक्ट में डायलिसिस सेंटर ,रोटरी मेडिकल इक्विपमेंट बैंक मर्चुरी बॉक्स का संचालन, केरियर काउंसलिंग,एजुकेशनल प्रोगाम सहित अनेकों प्रकार के प्रोजेक्ट में 25 अलग अलग कैटिगिरी वाइज रोटरी अवॉर्ड प्रदान किए गए जो पूरे मंडल में सर्वाधिक अवॉर्ड थे। रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी को बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ था ईयर के सम्मान से सम्मानित करते हुए डिस्ट्रिक गर्वनर रोटे सुशील मल्होत्रा जी ने कहा कि छिंदवाड़ा के रोटरी क्लब अध्यक्ष डायनमिक है। क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी के नेतृत्व में क्लब ने अनेकों दिल को छूने वाले प्रोजेक्ट किए है जो कही भी पूरे 3040मंडल में नहीं हुए है।क्लब की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।वही रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के सेवा भावी कार्यों के आउट स्टैंडिंग क्लब के रूप में सम्मानित होना पूरे रोटरी परिवार के लिए गर्व की बात है। क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी को विगत दो वर्ष पूर्व भी बेस्ट क्लब ऑफ सेक्रेटरी के अवार्ड से पुरस्कृत किया जा चुका है।क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने कहा कि ये सम्मान रोटरी की टीम भावना से किए कार्यों जिसमें क्लब सचिव रोटे निलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल,मनोज अग्रवाल जी सहित सभी रोटरी मेंबर्स के सक्रिय योगदान के कारण ही मिला है। रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के चार्टर मेंबर्स डॉ एच बी सुनेजा, डॉ अनुराग माथुर, सी ए राजेश साहू,रोटे संदीप सिंह चंदेल, रोटे अनिल गुप्ता, रोटे अतुल भार्गव,क्लब सचिव रोटे निलेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल सहित समस्त रोटेरियन साथियों ने रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के इस एचीवमेंट के लिए हर्ष व्यक्त कर रोटरी क्लब के लिए गौरव के क्षण बताया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने इस सम्मान के लिए समस्त रोटरी परिवार,छिंदवाड़ा के समस्त प्रबुद्धजन समाजसेवियों इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के बधुओं के वर्ष भर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ