सच की आँखे परासिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाड़ा की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 भवन में बच्चों को पढ़ाने व देखने के लिए लगाई गई शासकीय एलइडी टीवी जिसकी कीमत लगभग ₹15000 एवं पानी भरने के लिए पानी की मोटर (टुल्लू पंप) जिसकी कीमत लगभग ₹5000 है इसके अलावा अन्य समान अज्ञात चोरों के द्वारा आंगनवाड़ी भवन का ताला तोड़कर चुरा लिया गया *मामले को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा सरसाम के द्वारा पुलिस चौकी अंबाड़ा में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई* जिसे लेकर पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रभा सरसाम के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 01 अगस्त शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया था और बच्चों को पढ़ाने के बाद शाम को करीब 4:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र बंद करके चैनल गेट में ताला लगाकर आंगनवाड़ी सहायिका हमीदा खान और वह अपने घर चले गए और जब 3 अगस्त सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पहुंचे तो चैनल गेट का ताला टूटा हुआ पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर रात्रि में ओवरहेड पानी की टंकी के पास आसामाजिक तत्व घूमते रहते हैं वही क्लोज सर्किट कैमरा न होने की वजह से भी कहीं ना कहीं चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया पुलिस प्रशासन को रात्रि में गस्त करने के साथ ही इन आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
