स्वच्छता की पाठशाला: छिंदवाड़ा में आयोजित हुई स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला; स्वच्छतम पोर्टल व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आँखे छिंदवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा में "स्वच्छतम पोर्टल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन" विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके की अध्यक्षता तथा नगर निगम आयुक्त एवं जिला परियोजना अधिकारी (डूडा) श्री चंद्र प्रकाश राय की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
आयोजित कार्यशाला में जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), अभियंता (इंजीनियर), स्वच्छता प्रभारी, ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य संचालन संभागीय पीआईयू श्री पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छतम पोर्टल पर चाही गई जानकारियों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण संधारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, कचरे का 4-वे (चार श्रेणियों में) स्रोत पृथक्करण (Source Segregation), जन-जागरूकता गतिविधियों तथा मिशन के विभिन्न घटकों के संबंध में बिंदुवार विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों की व्यावहारिक जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल संचालन एवं आवश्यक रिपोर्टिंग प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया।
कार्यशाला के दौरान जिले के सभी नगरीय निकायों को स्वच्छतम पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रविष्टियाँ दर्ज करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों को गति देने तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default