राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पेंशन भुगतान की मांग

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

छह माह से पेंशन नहीं मिलने पर चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष का एक दिवसीय अनशन

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पेंशन भुगतान की मांग
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पेंशन भुगतान की मांग

चांदामेटा/परासिया। छह माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं होने के विरोध में चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया ने शुक्रवार को चांदामेटा बस स्टैंड पर एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग हितग्राहियों की लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान कराने की मांग की गई।

अनशन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि प्रदेश में हजारों पात्र हितग्राही कई महीनों से पेंशन के लिए परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजन शासकीय कार्यालयों एवं बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रही है।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही लंबित पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अनशन के समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने गोविंद बिजोलिया को दूध पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से शासन तक भेजा जाएगा तथा समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

अनशन में परासिया विधायक सोहन वाल्मीकी, विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी, जिला कांग्रेस कार्यालय मंत्री कोमल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कमल राय सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default