रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 501 गुम मोबाइल बरामद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 501 गुम मोबाइल बरामद
छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन पर्व से पहले छिंदवाड़ा पुलिस ने जिले के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 501 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 6 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में जिला सायबर सेल द्वारा गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज शिकायतों के आधार पर सायबर सेल टीम ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इनमें गृहिणी, किसान, छात्र, शिक्षक, अधिवक्ता, डॉक्टर, नर्स, बैंक कर्मचारी, व्यापारी, श्रमिक, चालक, शासकीय कर्मचारी सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे। रक्षाबंधन के पूर्व कई बहनों को उनके गुम मोबाइल वापस मिलने से उनके चेहरे पर विशेष खुशी नजर आई।
पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइल की बरामदगी की यह कार्रवाई लगातार जारी है। सायबर सेल की तकनीकी दक्षता और टीम के सतत प्रयासों से यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के लिए सायबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
मोबाइल बरामदगी में आर. आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर, राहुल डडोरे, अंकित शर्मा एवं मोहित चन्द्रवंशी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने नागरिकों से सायबर फ्रॉड से बचने की अपील करते हुए कहा कि ओटीपी किसी से साझा न करें, अनजान नंबरों से आने वाले कॉल पर भरोसा न करें तथा अनजान लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default