ग्राम सुखारी कला में हरियाली अमावस्या पर नवांकुर सखी कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखे 

छिन्दवाड़ा/1अगस्त 2026/ म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के कुशल मार्गदर्शन तथा सेक्टर क्रमांक 03 से चयनित नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान समिति के नेतृत्व में जनपद पंचायत अमरवाड़ा के ग्राम सुखारी कला में नवांकुर सखियों को आमंत्रित कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद नवांकुर सखियों को नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान समिति द्वारा पौधों का वितरण किया गया। इसमें आमअमरूदजामुननींबूकटहलबेलआंवला एवं मुनगा आदि फलदार पौधे वितरित किए गए।

      इसके पश्चात नवांकुर सखियों के साथ कलश यात्रा एवं भजन-कीर्तन करते हुए तिरंगा रैली निकाली गईजिसमें स्कूल के छात्र एवं स्कूल शिक्षकगण शामिल हुये।

      इस दौरान नवांकुर सखी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सुखारी कला के सरपंच श्री गुरू दयाल वर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया, मेंटर्स डॉ.राजकुमार मालवीनवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष श्री सूरसिंह वर्मासचिव श्री संजय कुमार साहू एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुखारी के अध्यक्ष श्री अभय वर्मासचिव श्री टीकाराम वर्मा सहित सदस्य, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी खुशबु गुनहेरे एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default