सच की आँखे छिंदवाड़ा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण , कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा मुकुंद गवली,के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी समीर दुबे द्वारा किया गया। माय भारत वॉलंटियर अंशिका रघुवंशी, विवेकचना डेहरिया,निकिता ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
माय भारत द्वारा शासकीय कन्या परिसर छात्रावास में "नशा मुक्त युवा अभियान" एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि "नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को तोड़ देता है। एक मां के सपनों को चूर-चूर कर देता है।" उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल, शिक्षा, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक युवा से नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। माय भारत यूथ वालंटियर समीर दुबे द्वारा
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सभी ने नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस
अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
