सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयासों के बाद अब पालाचौरई रेलवे स्टेशन में बढेंगी प्लेटफॉर्म की ऊंचाई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

  • मध्यरेल नागपुर मंडल द्वारा प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया गया स्वीकृत
  • सांसद के प्रयासों के बाद अब जल्द ही प्लेटफॉर्म में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
  • क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने सांसद का किया आभार व्यक्त
सच की आँखे छिंदवाड़ा। सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयासों के बाद अब पालाचौरई रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढाई जाएंगी। मध्यरेल नागपुर मंडल द्वारा पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। अब जल्द ही शासकीय प्रक्रिया पूर्ण होते ही पालाचौरई रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढाई जाएंगी। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ जाने से यात्रियों को ट्रेनों में आवागमन करने में सुविधाओं हो सकेंगी। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढाने का कार्य स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
              उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद अब पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का बहुप्रतीक्षित कार्य अब जल्द शुरू होने जा रहा है। यह कार्य मध्यरेल नागपुर मंडल द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दिलाने में सांसद बंटी विवेक साहू की लगातार पहल और प्रयासों की अहम भूमिका रही है। सांसद श्री साहू ने रेलवे की मंडल स्तर की नागपुर में आयोजित बैठकों में लगातार पालाचौरई रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढाने की मांग रखी थी, साथ ही रेलवे के अधिकारियों को भी प्रत्र प्रेषित किए थे।
            सांसद बंटी विवेक साहू के लगातार किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्यरेल नागपुर मंडल द्वारा उक्त कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान में निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
  • सांसद के प्रयासों से अब यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और बेहतर सुविधा
विदित हो कि पालाचौरई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में काफी परेशानी होती थी। सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयासों के बाद अब प्लेटफॉर्म ऊंचा होने के बाद यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। यह मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही थी। सांसद बंटी विवेक साहू के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पालाचौरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देगा जा रहा है।
  • मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू ने भी रखी थी मांग
उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू एवं सेंट्रल रेलवे के डीआरएम को भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू द्वारा क्षेत्र की रेल सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों का आवेदन सौंपा गया। भूपेंद्र साहू ने सांसद बंटी विवेक साहू को पालाचौरई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने, पेंचवेली एक्सप्रेस का पालाचौरई रेलवे स्टेशन पर नियमित स्टॉपेज तथा छिंदवाड़ा से इतवारी पैसेंजर ट्रेन का जुन्नारदेव तक विस्तार कर उसका संचालन जुन्नारदेव से प्रारंभ किए जाने की मांग से अवगत कराया।
            सांसद बंटी विवेक साहू ने आवेदन का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर उपस्थित सेंट्रल रेलवे के डीआरएम को इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेल सुविधाओं और यात्रियों के हितों से जुड़े इन विषयों को प्राथमिकता के साथ रेलवे प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
             भूपेंद्र साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा से इतवारी पैसेंजर ट्रेन का जुन्नारदेव तक विस्तार होने से कोयलांचल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को नागपुर के लिए सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। साथ ही सावन माह में आयोजित प्रसिद्ध नागद्वारी महादेव मेला एवं महादेव मेले में महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह विस्तार क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default