बहनों के आशीर्वाद से मुझे मिलती है काम करने की ऊर्जा और संबल : बंटी विवेक साहूरक्षाबंधन पर सांसद ने तीन कार्यक्रमों में सैकड़ों बहनों से बंधवाई राखी, लिया आशीर्वाद और दिए उपहार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
बहनों के आशीर्वाद से मुझे मिलती है काम करने की ऊर्जा और संबल : बंटी विवेक साहू

रक्षाबंधन पर सांसद ने तीन कार्यक्रमों में सैकड़ों बहनों से बंधवाई राखी, लिया आशीर्वाद और दिए उपहार
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि बहनों से मिलने वाला आशीर्वाद उन्हें जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें लखपति बनाने का संकल्प लिया था, जिसके परिणामस्वरूप आज लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आने वाले वर्षों में यह संख्या निरंतर बढ़ती जाएगी।

सांसद साहू ने कहा कि आज महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ-साथ परिवार की आर्थिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना के माध्यम से भी लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने ये बातें रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा शहर में आयोजित तीन कार्यक्रमों के दौरान सैकड़ों बहनों को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने सांसद निःशुल्क कोचिंग, परतला और चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित कार्यक्रमों में बहनों से राखी बंधवाई, उनका आशीर्वाद लिया तथा सगुन के रूप में उपहार भी भेंट किए।

कार्यक्रमों में पहुंचने पर सांसद साहू ने सबसे पहले उपस्थित छोटी बहनों और महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया।

छोटी बहनों से भी बंधवाई राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निःशुल्क कोचिंग पहुंचकर अध्ययनरत छात्राओं से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि मोहन नगर स्थित गायत्री शक्ति केंद्र में सांसद निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है, जहां छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की बड़ी संख्या में छात्राएं निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही हैं।

सांसद साहू को जानकारी मिली थी कि कोचिंग में अध्ययनरत छात्राएं रक्षाबंधन के अवसर पर अपने-अपने घरों के लिए रवाना होने वाली हैं। ऐसे में वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों से पहले गायत्री शक्ति केंद्र, मोहन नगर पहुंच गए और अपनी छोटी बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने परतला और चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में पहुंचकर बड़ी संख्या में महिलाओं से राखी बंधवाई।

कार्यक्रमों में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

सांसद निःशुल्क कोचिंग, परतला एवं चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट प्रभारी जगेंद्र अल्डक, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री गरिमा दामोदर, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, अंकित तिवारी, मनोनीत पार्षद माया बंदेवार, सांसद निःशुल्क कोचिंग के संचालक संतोष साहू, ममता डोंगरे, कांता वानखेड़े, बब्लू विश्वकर्मा, विशाल कराड़े, लकी पाल, तुलसी पाल, प्रकाश बरड़े, विक्की रायसेने, पुरुषोत्तम भार्गव, गोलू, पंकज साहू, चैतराम पाल, मोईनुद्दीन खान, पंडित पाठे, उकंडराव देशमुख, गहर सिंह मेंहदोंले, लालदास उइके, दीपक सुहारिया, तेजलाल हिडाऊ, देवेश डाहके, शैलू विश्वकर्मा, प्रमोद जैन, संतोष चौरिया, दिलीप वर्मा, विकास जामकर, आनंद गौहर एवं राज गौहर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default