नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेशभर से मिल रही बधाई और शुभकामनाएं
भोपाल। देशभर में साहू, तेली, राठौर, गुप्ता, मोदी सहित समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित और जागरूक करने के उद्देश्य से अनेक संगठन एवं समितियां कार्य कर रही हैं। इन सभी का प्रमुख उद्देश्य समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए समाज के बंधुओं, मातृशक्ति और युवाओं को जागरूक एवं संगठित करना है।
मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीराम साहू ने बताया कि इसी ध्येय की प्राप्ति के लिए अखिल भारतीय तेली महासभा पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मध्य प्रदेश में भी संगठन लगातार आगे बढ़ते हुए विभिन्न संभागों में टीम गठित करने के बाद लगभग सभी जिलों में सक्रिय कार्यकारिणी नियुक्त कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम एस्तोलिया लगातार पूरे प्रदेश का प्रवास कर रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों में सहभागिता करने के साथ-साथ संभागों और जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे प्रदेश के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होते हुए लगातार संगठन निर्माण, विस्तार और सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में प्रदेशभर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनकी सामाजिक सक्रियता और कार्यक्षमता के आधार पर अखिल भारतीय तेली महासभा में विभिन्न दायित्व प्रदान किए जा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तन, मन और धन से समर्पित होकर तेली, साहू एवं राठौर समाज की एकता, अखंडता और जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई दे रहा है। एवं
प्रदेश मीडिया कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं संपादक मनेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेली महासभा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश एवं प्रदेश स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम एस्तोलिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में तेली समाज को एकजुट एवं संगठित करने के उद्देश्य से लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं। विभिन्न जिलों, शहरों, तहसीलों एवं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
मनेश साहू ने बताया कि अखिल भारतीय तेली महासभा का उद्देश्य साहू, तेली, राठौर सहित समाज के सभी बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं को एक मंच पर संगठित कर समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। संगठन के विस्तार के लिए प्रदेशभर में नई नियुक्तियां की जा रही हैं, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सामाजिक जागरूकता एवं उत्थान के लिए कार्य किया जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम एस्तोलिया लगातार पूरे प्रदेश का प्रवास कर रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों में सहभागिता करने के साथ-साथ संभागों और जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे प्रदेश के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होते हुए लगातार संगठन निर्माण, विस्तार और सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में प्रदेशभर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनकी सामाजिक सक्रियता और कार्यक्षमता के आधार पर अखिल भारतीय तेली महासभा में विभिन्न दायित्व प्रदान किए जा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तन, मन और धन से समर्पित होकर तेली, साहू एवं राठौर समाज की एकता, अखंडता और जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई दे रहा है।
अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रवीकरण साहू, महान समाजसेवी यशोदा बहन मोदी, राष्ट्रीय संरक्षक गुलाब सिंह गोलहनी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौड़ के संरक्षण में और राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश साहू सिल्लन एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आरती दिनेश साहू के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम एस्तोलिया ने प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित राठौर एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष रानी साहू के परामर्श और सलाह से विगत दिवस संगठन में विभिन्न नियुक्तियां कीं। इनमें अशोक साहू को जिला अध्यक्ष उमरिया, शकुंतला साहू को महिला जिला अध्यक्ष कटनी, निखिल साहू को युवा जिला अध्यक्ष कटनी, विजय साहू को अध्यक्ष विजयराघवगढ़ (कटनी) तथा रमेश साहू को कटनी शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रदेशभर के सामाजिक बंधुओं द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम एस्तोलिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यों से प्रदेश में अखिल भारतीय तेली महासभा को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ संगठन एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
