चौरई में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के नए सत्र का शुभारंभ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
चौरई में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के नए सत्र का शुभारंभ
छिन्दवाड़ा। जिले के विकासखंड चौरई में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं के नए सत्र का शुभारंभ पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवक श्री मनोज जैन उपस्थित रहे।

अतिथि स्वागत एवं परिचय के पश्चात विकासखंड समन्वयक सुश्री अफ़शा खान ने पाठ्यक्रम के नए सत्र के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कक्षा संचालन, पाठ्यक्रम के उद्देश्यों, फील्ड वर्क तथा विशेष अभियानों के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत कराया।

मुख्य अतिथि श्री मनोज जैन ने नेतृत्व विकास, स्वैच्छिकता एवं सामूहिकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मेंटर श्री अकील खान ने पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों की जानकारी दी, जबकि श्रीमती संगीता पांडे ने फील्ड वर्क एवं असाइनमेंट के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के उपरांत परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से रैली निकालकर हरियाली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से परामर्शदाता श्री अकील अहमद, श्री गहरसिंग मेहदोले, श्रीमती संगीता पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default