आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंदजी महाराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादवचिन्मय अमृत यात्रा को मुख्यमंत्री ने केसरिया झंडी दिखाकर झांसी के लिए किया रवाना

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंदजी महाराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव चिन्मय अमृत यात्रा को मुख्यमंत्री ने केसरिया झंडी दिखाकर झांसी के लिए किया रवाना

भोपाल/छिंदवाड़ा.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामी श्री चिन्मयानंदजी महाराज महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति थे। भारतीय संस्कृति, विशेषकर श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार तथा समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। स्वामीजी के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति और गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर चिन्मय अमृत यात्रा के भोपाल पहुंचने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा देशभर में शिक्षा, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। मिशन के माध्यम से अनेक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं तथा सामाजिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिशन के सभी सेवा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को स्वामी चिन्मयानंदजी के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

चिन्मय अमृत यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी चिन्मयानंद मिशन के अनुषांगिक संगठन चिन्मय अमृत वाहिनी द्वारा निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा को मुख्यमंत्री निवास से केसरिया झंडी दिखाकर अगले पड़ाव झांसी के लिए रवाना किया।

यह यात्रा छत्तीसगढ़ से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के बाद रीवा, सतना, बैतूल और नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंची है। भोपाल से अब यात्रा झांसी के लिए रवाना हुई है। इससे पहले चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर शहरों से होकर गुजर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को रवाना करते हुए स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा संचालित सामाजिक एवं सेवा अभियानों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंदजी मिशन के हेड (संरक्षक) स्वामी श्री मित्रानंद सरस्वतीजी महाराज सहित मिशन के अनुयायी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default